फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former JP president Mehra and his son Yukan joined BJP along with district president supporters

पूर्व जिपं अध्यक्ष मेहरा और उनके पुत्र युकां जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former JP president Mehra and his son Yukan joined BJP along with district president supporters
अल्मोड़ा सर्किट हाउस में भाजपा में शामिल होने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा और उन? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा और उनके पुत्र युकां जिलाध्यक्ष और डुगंरा के जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह मेहरा समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सर्किट हाउस अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। हालांकि उनके पार्टी में शामिल होने का अधिक लाभ भी भाजपा को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

मेहरा और उनके पुत्र के भाजपा में शामिल होने की रुपरेखा बुधवार को ही तय हो गई थी। प्रदेश सरकार के मंत्री धन सिंह रावत और मंत्री रेखा आर्या बुधवार को अल्मोड़ा आए थे। उनकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा से बंद कमरे में वार्ता हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा में आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री सुबह सर्किट हाउस में कुछ देर रुके। इसी दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा और उनके पुत्र सुरेंद्र मेहरा (जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी) को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मोहन सिंह मेहरा के भाजपा में शामिल होने के बाद आशा जताई जा रही थी कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट कब्जा लेगी, परंतु मेहरा और उनके पुत्र के पार्टी में शामिल होने का कोई खास भाजपा को नहीं मिल सका। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed