फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forests are burning in Almora, making it difficult to breathe due to the smoke.

Almora News: अल्मोड़ा में धधक रहे जंगल, धुएं में घुटने लगीं सांसें

Sun, 24 May 2026 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Forests are burning in Almora, making it difficult to breathe due to the smoke.
अल्मोड़ा। जिले में जंगलों में आग की घटनाएं लगातार भयावह होती जा रही हैं। बिनसर, रानीखेत, द्वाराहाट और चौखुटिया समेत कई क्षेत्रों के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। आग के चलते वातावरण में धुएं की मोटी परत छा गई है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य से सटे भैसोड़ी और दलाड़ क्षेत्र के जंगल भीषण आग की चपेट में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आग तेजी से फैल रही है और चारों ओर धुएं का गुबार छाया है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार धुएं के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


चौखुटिया के खीड़ा क्षेत्र में तीन दिन से जल रहे जंगल

चौखुटिया के खीड़ा क्षेत्र के जंगल पिछले तीन दिनों से जल रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आग बुझाने में जुटे हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मदद नहीं मिल रही ग। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी आग बुझाने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

फायर स्टेशन अल्मोड़ा को पावर हाउस बख के पास झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने पंपिंग और होजरील की मदद से आग पर काबू पाया।
रानीखेत फायर स्टेशन को घिंगारीखाल के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग बुझाने के बाद टीम ने कोतवाली गेट हाइड्रेंट से पानी भरकर दोबारा तैयारी की।

कोट
बीती रात आग की सूचना मिली थी। तुरंत टीम ने मौके पर पहुंचकर बिनसर अभयारण्य सीमा के पास ही आग पर काबू पा लिया गया। - मनोज सनवाल, वन क्षेत्राधिकारी, बिनसर वन्यजीव बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed