{"_id":"661ab7bf3c12dbe091015679","slug":"forest-fire-on-ranikhet-khairna-highway-glass-panes-of-many-vehicles-broken-due-to-falling-of-stones-almora-news-c-232-1-alm1001-110672-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत-खैरना हाईवे पर जंगल में आग, पत्थर गिरने से कई वाहनों के शीशे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत-खैरना हाईवे पर जंगल में आग, पत्थर गिरने से कई वाहनों के शीशे टूटे
Sat, 13 Apr 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत-खैरना हाईवे पर पातली के जंगल में लगी आग। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-खैरना हाईवे पर पातली के जंगल में आग लग गई। पूरी रात जंगल सुलगता रहा। आग से झाड़ियों में अटके पत्थर हाईवे पर गिरने से कई वाहनों के शीशे टूट गए तो कई वाहन इनकी चपेट में आने से बच गए। यात्रियों और वाहन चालकों ने खतरे के बीच सफर किया। रानीखेत-खैरना हाईवे पर शुक्रवार देर शाम आग लग गई। जंगल के तीन हेक्टेयर दायरे को आग ने अपनी चपेट में ले लिया लेकिन वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका। पूरी रात जंगल धधकता रहा। जंगल में आग लगने से झाड़ियों में अटके पत्थरों की हाईवे पर बौछार हो गई, इनकी चपेट में आने से पांच से अधिक वाहनों के शीशे टूट गए। संयोग से इनमें सवार यात्री सुरक्षित बच गए।
इस हाईवे पर बढ़ी संख्या में वाहन और यात्री हर रोज सफर करते हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से चालकों और यात्रियों को खतरे के बीच सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा। दूसरे दिन वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई। संवाद
Iगोलज्यू मंदिर और महाविद्यालय तक पहुंची आगI
Iरानीखेत। महाविद्यालय और गोलज्यू मंदिर के पास के जंगल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग महाविद्यालय और मंदिर के करीब पहुंच गई तो लोगों में अफरातफरी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाकर लोगों को राहत पहुंचाई। I
विज्ञापन
I-- -- -- -- -- -- -- --
I
Iअराजक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। टीम को मौके पर पहुंचकर हाईवे के किनारे जंगल की आग बुझाई गई। -तापस मिश्रा, रेंजर, रानीखेत। I