फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest department sets up cage and increases patrolling in Ameta village due to leopard menace

Almora News: अमेता गांव में तेंदुए की दहशत पर वन विभाग ने लगाया पिंजरा, बढ़ाई गश्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Forest department sets up cage and increases patrolling in Ameta village due to leopard menace
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के अमेटा गांव में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों और ग्रामीणों में दहशत को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। साथ ही क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुए की आवाजाही लगातार देखी जा रही थी। शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर थे। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों ने झाड़ियों से भरे पैदल मार्ग की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई थी। अमर उजाला ने 21 मई के अंक में अमेता गांव में तेंदुए की दहशत, शाम ढलते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। प्रशासन ने इसको गंभीरता से लिया। शनिवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची और संवेदनशील स्थान पर पिंजरा स्थापित किया।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय अकेले बाहर न निकलने और बच्चों को समूह में स्कूल भेजने की अपील की। पिंजरा लगाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं जौरासी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि अमेटा गांव में तेंदुए की गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान दिनेश चंद्र, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, रमेश जगपाल, सुरेशानंद और दौलत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed