{"_id":"5ee8c3bf8ebc3e42ee104702","slug":"for-four-days-the-accused-of-rape-has-been-roaming-in-public-almora-news-hld386431671","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से सरेआम घूम रहा है दुष्कर्म का आरोपी, महिलाओं में रोष 18-24-47","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से सरेआम घूम रहा है दुष्कर्म का आरोपी, महिलाओं में रोष 18-24-47
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक अधेड़ व्यवसायी द्वारा नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र की करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और युवतियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी सरेआम घूम रहा है जिससे वह आगे भी कोई वारदात कर सकता है।
बता दें कि चार दिन पहले आरोपी पड़ोस में रहने वाली किशोरी को कार में अपने साथ हल्द्वानी ले गया था। लौटते वक्त उसने खैरना के पास किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
खैरना के समीप घटना होने पर पुलिस ने इसे नैनीताल जिले में स्थानांतरित कर दिया है। इधर इस मामले में चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष है। क्षेत्र की कई युवतियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे संगीन मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपी चंदन सिंह बिष्ट खुलेआम घूम रहा है और बकायदा वह अपनी दुकान में भी बैठ रहा है। ऐसे में पीड़ित परिवार के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस की ढील के चलते आरोपी कुछ अन्य वारदात भी कर सकता है। पुलिस को उसे गिरफ्तार करके नैनीताल पुलिस के हवाले कर देना चाहिए। महिलाओं ने डीएसपी वीर सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। डीएसपी वीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामला घटना स्थल वाले जिले नैनीताल को स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में दर्पण स मिति की विभूकृष्णा, आरती बिष्ट, स्मृति तिवारी, रक्षिता बोरा, भाग्यश्री तिवारी, भावना कनवालल, महीप लोबियाल आदि शामिल थे। पीड़िता के परिजन भी वहां पहुंचे थे।