फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Food Safety Department gave information about the act to the traders in the camp

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिविर में व्यापारियों को दी अधिनियम की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department gave information about the act to the traders in the camp
चौखुटिया थाने में आयोजित जागरूकता शिविर में बोलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह। अमर उजाला - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने थाने में व्यापारी जागरूकता शिविर लगाकर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की जानकारी दी। कहा गया कि प्रत्येक व्यापारी के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। 12 लाख से अधिक के वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों को दो हजार की लाइसेंस फीस जबकि उससे कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारियों का 100 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिए परिचय पत्र, आधार कार्ड, एक फोटो व दुकान का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र देना होगा। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एएस रावत ने कहा कि दुकानदारों के लिए प्रत्येक सामान का पक्का पर्चा रखना जरूरी है। बैठक में थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल ने अधिकारियों के सामने दुकानदारों की समस्याएं रखीं। वहां पर लक्ष्मण सिंह अधिकारी, चंदन नेगी, रमेश अग्रवाल, विष्णु दत्त उपाध्याय, राजेश जोशी, किसन संगेला, चंदू जोशी, विनोद छिमवाल, नवीन जोशी, संजय आदि थे।
विज्ञापन

केमिकल युक्त शहद की अफवाह पर बुलानी पड़ी पुलिस
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में फेरी वालों के कैमिकल युक्त शहद बेचे जाने की अफवाहों से हरकत में आई पुलिस संबंधित फेरी वालों को शहद सहित पकड़कर थाने ले आई। बाद में अल्मोड़ा से पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने शहद को सैंपल के लिए लिया। प्रथम दृष्टया उन्होंने उसमें किसी तरह के केमिकल की आशंका को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed