फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Food crisis facing Nepalese workers due to lockdown

लॉक डाउन के चलते नेपाली श्रमिकों के सम्मुख खाद्यान्न का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Food crisis facing Nepalese workers due to lockdown
तहसील से राशन लेते नेपाली श्रमिक। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन से अब मजदूरों और गरीबों के सम्मुख तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई नेपाली श्रमिक और बाहरी मजदूर हैं। बार्डर सील होने के कारण यह श्रमिक घर नहीं जा पाए, लॉक डाउन के कारण काम धंधा बंद है, ऐसे में इनके सम्मुख राशन का संकट हो गया है। इधर, अब प्रशासन ने श्रमिकों को राशन का वितरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नेपाली श्रमिकों को यहां तहसील परिसर बुलाकर उन्हें खाद्यान्न के किट बांटे। नायब तहसीलदार दलीप सिंह और विवेक राजौरी ने 10 से अधिक नेपाली श्रमिकों को आटा, चावल, तेल आदि सामग्री बांटी। कई नेपाली श्रमिक अपने बच्चों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

काम न मिलने के कारण दिनचर्या प्रभावित हो गई है। इधर, मीट मार्केट के पास बैठे नेपाली श्रमिकों ने बताया कि बार्डर सील हो गए, वाहन मिल नहीं रहे हैं, ऐसे में कैसे वे लोग घरों की तरफ लौटते, अब राशन का संकट भी खड़ा होने लगा है। ताड़ीखेत सहित तमाम स्थानों पर भी मजदूरों और गरीबों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। इधर, पूर्ति निरीक्षक मनोज सती ने बताया कि कोई भी श्रमिक भूखा नहीं रहेगा। इसके लिए खाद्यान्न के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed