{"_id":"69beda468727d8064f000a06","slug":"folk-culture-of-different-states-was-celebrated-in-darshan-utsav-almora-news-c-232-1-alm1015-141189-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दर्शन उत्सव में विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दर्शन उत्सव में विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की रही धूम
Sat, 21 Mar 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और घुश्मेश्वर महिला समिति धारानौला की ओर से शनिवार को रैमजे इंटर कॉलेज में दर्शन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के कलाकारों ने लोक नृत्य और लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के पारंपरिक छपेली और झुमेला नृत्य से हुई। दिल्ली की टीम की नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण रही। हरियाणा की टीम ने फाग और पनिहारी नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि असम की टीम ने बिहू नृत्य से अपनी संस्कृति की झलक पेश की। उत्तराखंड के लोकगायक राकेश खनवाल ने भी लोकगीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला मुख्य अतिथि रहे। तारा चंद्र जोशी, लता पांडे सहित कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे।