फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Folk artists tied up in the Dwarahat Festival

द्वाराहाट महोत्सव में लोक कलाकारों ने बांधा समां

Thu, 26 Oct 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Folk artists tied up in the Dwarahat Festival
द्वाराहाट महोत्सव में कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 द्वाराहाट महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। बुधवार की रात लोक कलाकारों ने रुमालिका गांठा, हाइ काकड़ी झिलमां सहित तमाम गीतों के माध्यम से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। बृहस्पतिवार की सुबह से ही विद्यालयी बच्चों के बीच पेंटिंग, सुलेख लेखन सहित तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मेहंदी प्रतियोगिता में क्षेत्र की महिलाओं ने भी भागीदारी की। 

विज्ञापन


बुधवार की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में मां नैना लोक सांस्कृतिक कला केंद्र खटीमा के प्रसिद्ध गायक जितेंद्र तुमक्याल के नेतृत्व में कलाकारों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। गायक तुमक्याल ने रुमालिका गांठा, रयोड़ी लखनऊ की, पुष्कर महर ने लाली वे लाली होंसिया, बेबी प्रियंका ने हाइ काकड़ी झिलमां, लूंण पिसो सिलमां सहित तमाम लोकगीतों के माध्यम से देर रात तक दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। द्वाराहाट महोत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न वर्गों में सुलेख, पेंटिंग सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं में 56 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में 12, जूनियर वर्ग में 19, पेंटिंग सब जूनियर में आठ, जूनियर में 12 और सीनियर वर्ग में पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया।  इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के संचालन में जेपी तिवारी, अनिल चौधरी, भानू वर्मा, मनीष चौधरी सहित तमाम लोगों ने सहयोग किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed