फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Focus on problems with nationalism

राष्ट्रवाद के साथ जनसमस्याओं पर भी हो फोकस

Sat, 30 Mar 2019 12:01 AM IST
Almora desk रानीखेत (अल्मोड़ा)।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sat, 30 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Focus on problems with nationalism
रानीखेत में चाय पर चर्चा करते लोग। - फोटो : amar ujala
चाय की दुकानों पर हो रही चुनावी चर्चा ने चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। नगर की चाय की दुकानों पर चुनाव की ही चर्चा है। चाय की चुस्कियों के बीच लोग उम्मीदवारों के जीत हार का गणित बिठाने में लगे हुए हैं, उनका कहना है कि मुद्दे तेजी से गायब हो रहे हैं। राष्ट्रवाद के साथ ही जन समस्याओं पर फोकस किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


 सुभाष चौक स्थित नैनवाल टी स्टाल पर चाय पर हुई चर्चा के दौरान कुछ लोग राष्ट्रवाद के पक्ष में दिखे तो कुछ लोगों ने कहा कि राष्ट्रवाद के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के निराकरण करना चाहिए। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि मुद्दे अब चुनाव प्रचार से तेजी से गायब हो रहे हैं, बेरोजगारी दूर करने के और भी ठोस प्रयास होने जरूरी हैं।
विज्ञापन


 व्यापार संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल ने भी राष्ट्रवाद को जरूरी बताया। व्यवसायी रतन मेहरा ने कहा कि विकास और रोजगार के मुद्दों पर भी बात हो। वलना के युवा प्रताप सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से तेजी से पलायन हो रहा है, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।  गनियाद्योली के मनोज पाल ने युवाओं का भविष्य बनाने के लिए ठोस योजना बनाने पर जोर दिया। पंत कोटली के मनोज पाठक ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी को बचाने के लिए भी सरकार से ठोस नीति बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed