फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five hours jammed on Chhauraja-Suvakhan route

छड़ौजा-सुवाखान मार्ग में पांच घंटे लगा जाम, या त्रियों की हुई फजीहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five hours jammed on Chhauraja-Suvakhan route
छड़ौजा-सुवाखान सड़क में गड्ढे में फंसे ट्रक को निकालने के लिए गड्ढे को भरते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगडा ब्लॉक के अंतर्गत छड़ौजा-सुवाखान सड़क की दशा खराब बनी हुई है। रविवार सुबह आठ बजे ग्राम पंचायत तिवाड़ीजाख के पास खड़िया से भरा एक ट्रक सुबह आठ बजे सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। जिससे सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गड्ढे में पत्थर डालकर किसी तरह ट्रक को निकाला गया और दोपहर एक बजे जाम खुल गया।
विज्ञापन

ट्रक संख्या यूके-04-सीबी -3040 खड़िया लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। तिवाड़ी जाख गांव के पास मार्ग पर हुए गड्डे में फंस गया। इस कारण मार्ग पर पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, दन्या, सुवाखान, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों को आने जाने वाले वाहन फंस गए। जाम में धारचूला के विधायक हरीश धामी समेत कई लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र धौनी युवाओं के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना लमगड़ा थानाध्यक्ष जगदीश ठकरियाल को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और गड्डे को एक ओर से मिट्टी, पत्थर डालकर भरा और किसी तरह ट्रक को गड्ढे से निकाला गया। तत्पश्चात मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र धौनी ने मार्ग की दशा में सुधार होने तक सड़क को बड़े वाहनों लिए बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की दशा में सुधार की मांग को लेकर कई बार लोनिवि के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed