फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire in House of Folk Artist Kafali Bhanoli

Almora News: अल्मोड़ा के काफली में घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire in House of Folk Artist Kafali Bhanoli
भनोली तहसील के काफली गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर के भीतर रखा सामान जलकर खाक हो गया।संवा? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के काफली गांव में कुमाऊंनी गीतकार चंदन लाल के घर में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सूचना के बाद राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

काफली गांव निवासी चंदन लाल मंगलवार को काफलीखान स्थित अपनी दुकान में गए। कुछ देर बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर तैनात उनकी पत्नी शोभा आर्या भी घर में ताला लगाकर केंद्र में चलीं गईं। इसी बीच आसपास के लोगों ने घर के भीतर से उठ रहे धुंए का गुबार देख चंदन को सूचना दी। किसी तरह दरवाजा तोड़कर लोग भीतर पहुंचे तो तब तक वहां रखा सोफा, फोटोग्राफी का सामान, बिस्तर आदि सामान जल गया था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी। मौके पर पहुंचीं तहसीलदार बरखा जलाल ने नुकसान का आकलन कर घटना के कारण का पता किया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है। पीड़ित चंदन लाल कुमाऊंनी गीतकार हैं।
विज्ञापन

कई विवाह समारोह की फोटो, वीडियो रिकॉर्डिंग भी जली
अल्मोड़ा। चंदन राम विवाह समारोह में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करते हैं। इस बीच हुए विवाह समारोह की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग उन्होंने घर पर रखी थीं। ये सभी आग की भेंट चढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफली गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इस घटना में खासा नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। - बरखा जलाल, तहसीलदार, भनोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed