फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fire At Kasardevi Jungle

Almora News: कसारदेवी के जंगलों में धधकी आग, लाखों की वन संपदा खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fire At Kasardevi Jungle
कसादेवी में जंगल में लगी आग बुझाते फायर कर्मी। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में मौसम खुलने के बाद गर्मी बढ़ते ही जंगल फिर से धधकने लगे हैं। नगर के समीप कसारदेवी के जंगलों में आग लग गई, जिससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कसारदेवी के जंगल धू-धूकर जलते रहे, जिससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। आधे किमी दायरे में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। घंटों जंगल धधकते रहे। बावजूद इसके वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों की सूचना के बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वहीं जंगल से आबादी में फैले धुंए से लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

120 हेक्टेयर से अधिक जंगल हो चुके हैं खाक
अल्मोड़ा। फायर सीजन से पूर्व ही कड़ाके की ठंड के बावजूद भी जिले में अब तक 120 हेक्टेयर से अधिक जंगल दावानल की भेंट चढ़ चुके हैं। इन जंगलों में लगी आग से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। बावजूद इसके वन विभाग आग बुझाने को गंभीरता नहीं दिखा रहा। कसारदेवी में भी फायर कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
कसारदेवी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर भेजी गई थी। फायर कर्मियों ने इससे पूर्व ही आग पर काबू पा लिया।
महातिम यादव, डीएफओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed