{"_id":"5e330d148ebc3e4b36326864","slug":"female-leopard-in-store-room-closed-with-dog-almora-news-hld371553066","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर रूम के अंदर आठ घंटे खौफ में रही मादा तेंदुआ और कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर रूम के अंदर आठ घंटे खौफ में रही मादा तेंदुआ और कुत्ता
विज्ञापन
तेंदुए से जान बचने के बाद बाहर आकर मालकिन के पास खड़ा कुत्ता।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार है। मकेड़ी, फलसीमा और एनटीडी क्षेत्र में लोगों को आए दिन तेंदुआ दिखाई देता है। बृहस्पतिवार तड़के आबादी वाले क्षेत्र एनटीडी से लगे पपरसली में एक मादा तेंदुआ कुत्ते के पीछे-पीछे घर के बाहर बने एक स्टोर रूम में घुस गई।
किराए में रहने वाले एक मजदूर की पत्नी ने तेंदुए को स्टोर रूम में जाते हुए देखा तो स्टोर रूम का दरवाजा बंद कर दिया। करीब आठ घंटे की जद्दोजहद के बाद वन कर्मियों की टीम ने रेसक्यू कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। मजे की बात है कि आठ घंटे तक तेंदुआ और कुत्ता दोनों खौफ में रहे और तेंदुए को पिंजरे में डालने के बाद कुत्ता भी बचकर बाहर निकल आया।
पपरसली में एक मंजिले मकान में दो किराएदार अंबा बहादुर और सलीम पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे अंबा बहादुर का कुत्ता अचानक भौंकने लगा और घर से बाहर आकर आंगन के पास एक स्टोर रूम में जा घुसा।
विज्ञापन
इसी दौरान एक मादा तेंदुआ भी कुत्ते के पीछे स्टोर रूम में जा घुसी। तेंदुआ कुत्ते पर हमला करता इससे पहले अंबा बहादुर की पत्नी हीरा देवी कुत्ते के पीछे स्टोर रूम तक जा पहुंची। अंदर तेंदुआ देख हीरा देवी के रौंगटे खड़े हो गए। तेंदुआ हीरा देवी पर गुर्राता हुआ बाहर आने लगा इससे पहले ही हीरा देवी ने फुर्ती दिखाते हुए स्टोर रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
बाद में अंबा बहादुर और सलीम भी बाहर आए और वन कर्मियों को जानकारी दी। करीब 8.30 बजे वन विभाग के रेंजर और वन कर्मी ट्रेंकुलाइज बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। स्टोर रूम में छेद करने के बाद 9.30 बजे तेंदुए को बेहोश करने की पहली कोशिश की गई। लेकिन तेंदुआ बेहोश नहीं हुआ।
इसके बाद पिंजरा और जाल मंगवाया गया। वन कर्मियों ने जब स्टोर रूम के अंदर जाल डालने की कोशिश की तो तेंदुआ जाल भी खींचने लगा। दोपहर करीब 12.30 बजे दरवाजे के पास पिंजरा लगाने की कार्रवाई की गई और तब तेंदुआ पिंजरे में फंसा। इस दौरान कुत्ता भी अंदर सुरक्षित रहा और तेंदुए के पिंजरे में घुसने के बाद दौड़कर बाहर निकल आया।

लोगों की भीड़ देखकर गुर्राते हुए लोहे की सलाखों को काटने की कोशिश करता तेंदुआ।- फोटो : ALMORA