फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fault in Almora

अल्मोड़ा डिवीजन में बिजली की खपत बढ़कर 9.5 मिलियन यूनिट पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fault in Almora
अल्मोड़ा। ठंड के मौसम में बिजली की खपत डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। अक्तूबर में जहां बिजली की खपत 6.9 मिलियन यूनिट थी, वहीं दिसंबर में बढ़कर 9.5 मिलियन यूनिट पहुंच गई है। खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फट रहे हैं। इससे लोगों को ठंड के मौसम में दिन में कई बार बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अल्मोड़ा खंड से नगर समेत हवालबाग, ताकुला, भैंसियाछाना, लमगड़ा, धौलादेवी विकासखंड में बिजली आपूर्ति की जाती है। जाड़े के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ते जा रही है। अक्तूबर में स्थानीय वितरण खंड में बिजली की खपत 6.9 मिलियन यूनिट थी। वहीं नवंबर में बढ़कर 8.2 मिलियन यूनिट पहुंच गई, जबकि दिसंबर में बढ़कर करीब 9.5 मिलियन यूनिट हो गई है। जाड़े के मौसम में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के भी फ्यूज सुबह और शाम के समय फट जा रहे हैं। जिससे इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को दिन में कई बार बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौघानपाटा ट्रांसफार्मर की बढ़ेगी
अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम ने चौघानपाटा में 400 केवी और 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए हैं, लेकिन ठंड के मौसम में आए दिन बिजली व्यवधान हो रहा है। इसको देखते हुए निगम 250 केवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्यारखोला और सरसों ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई
अल्मोड़ा। विद्युत वितरण खंड के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि भ्यारखोला और सरसों में 63-63 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। यहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ोतरी कर सौ-सौ किलोवाट कर दी गई है। इससे इन क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधरेगी।

अधिक वोल्टेज से खजांची मोहल्ले में बिजली उपकरण फुंके
अल्मोड़ा। मालरोड क्षेत्र में बिजली अव्यवस्था दूर नहीं हो पा रही है। रविवार शाम मालरोड, चौघानपाटा, थपलिया समेत अन्य इलाकों में करीब एक घंटा बिजली गुल रही। इसी दौरान रविवार को दिन में नगर के खचांजी मोहल्लों में अधिक वोल्टेज आने से करीब दर्जनभर घरों में बिजली बल्ब समेत लैपटॉप, एलईडी आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अडॉप्टर आदि बिजलीचालित उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed