फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Farming in Sult

चाय बागान विकसित कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे: पिलख्वाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farming in Sult
मछोड़ में चाय बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल का स्वागत किया। बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यकर्ता उनका स्वागत करने मछोड़, मरचूला, मौलेखाल पहुंचे थे।
विज्ञापन

मछोड़ और सल्ट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाय बोर्ड को नई पहचान दिलाएंगे। जिले के सल्ट विकासखंड से सर्वाधिक पलायन हुआ है। इसलिए यहां चाय के नए बागान अधिक विकसित किए जाएंगे। बताया कि 50 नाली भूमिधरी किसान चाय बागान विकसित करने के लिए चाय विकास बोर्ड अल्मोड़ा में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सल्ट मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, मछोड़ मंडल अध्यक्ष हरीश कोटिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप रावत, पिंकी करगेती, सुजीत चौधरी, अजयपाल रावत, मोहित नेगी, गिरीश सत्यवली, दिनेश मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed