फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fair-like atmosphere at block headquarters during counting

मतगणना के दौरान ब्लाक मुख्यालयों पर मेले जैसा माहौल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fair-like atmosphere at block headquarters during counting
मतगणना के दौरान ताड़ीखेत में लगा उम्मीदवारों और समर्थकों का जमावड़ा। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य ताड़ीखेत और द्वाराहाट विकासखंड में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। देर शाम तक प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद पर कई सदस्यों ने जीत हासिल कर ली थी। ताड़ीखेत में साढ़े चार बजे तक तीसरे राउंड की मतगणना का कार्य चल रहा था। सुबह से ही विकासखंड मुख्यालयों में मेले का माहौल था।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में समर्थक उमड़ पड़े। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य चल रहा है। प्रत्याशियों की जीत होते ही समर्थक नारेबाजी और जश्न मना रहे थे। ताड़ीखेत ब्लॉक में दूसरे चरण के तहत 11 अक्तूबर को मतदान हुआ। सोमवार को सुबह से ही ताड़ीखेत विकासखंड मुख्यालय पर प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों का हुजूम उमडना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। भारी संख्या में लोग मुख्यालयों में उमड़ पड़े। मतगणना का कार्य मंगलवार की सुबह तक चलने की उम्मीद है। ताड़ीखेत ब्लॉक में प्रधान के 130 सीटों में 29 पहले ही निर्विरोध हो गए थे। चार ग्राम सभाओं में नामांकन नहीं हुआ। शेष 95 पदों के लिए 269, बीडीसी की 40 में से एक सीट निर्विरोध हो गई थी। शेष 39 सीटों के लिए 128 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed