फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Explore the possibilities of development of eco tourism in the Sauni area

सौनी क्षेत्र में ईको टूरिज्म के विकास की संभावनाएं तलाशी

Wed, 10 May 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Wed, 10 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन

सौनी में निर्माणाधीन ईको टूरिज्म कारिडोर के शीघ्र अस्तित्व में आने की उम्मीद है। क्षेत्र में ईको टूरिज्म की और अधिक संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से ईको टूरिज्म टीम के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से भी सीधा संवाद कायम किया। 

विज्ञापन


मालूम हो कि इस योजना से ग्रामीणों को भी सीधे रोजगार से जोड़ने की मंशा है। सघन वन क्षेत्र सौनी सहित आसपास के इलाकों में ईको टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसी उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस योजना को मंजूरी दी। वन विभाग ने 70 लाख रुपये की इस योजना का सौनी में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, इसके तहत नौ हट, डायनिंग हॉल बन चुके हैं, जबकि स्वीमिंग पूल सहित तमाम कार्य होने हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में और अधिक विकसित कैसे किया जाए, इस उद्देश्य से बुधवार को ईको टूरिज्म  के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। योजना से ग्रामीणों को भी जोड़ना है, इसके लिए टीम ने ग्रामीणों से भी वार्ता कर उनके सुझाव लिए। टीम में  ईको टूरिज्म  के सलाहकार प्रेम कुमार, अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ गाविन वेल, राष्ट्रीय विशेषज्ञ एसएस माहर, वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र पांडे आदि शामिल थे। मालूम हो कि सौनी ईको टूरिज्म योजना का संचालन सीधे ग्रामीणों के माध्यम से होना है। वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि तीन से चार महीने में यह कारिडोर अस्तित्व में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed