{"_id":"64dd17908298f86e770247f4","slug":"expiry-date-found-spices-papad-almora-news-c-232-1-shld1002-1874-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, पापड़ किए नष्ट, तीन नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, पापड़ किए नष्ट, तीन नमूने भरे
Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हवालबाग विकासखंड में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में मसाले, पापड आदि सामग्री एक्सपायरी तारीख की मिलने पर उसे मौके पर नष्ट किया गया और तीन खाद्य पदार्थों के जांच के लिए नमूने भरे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने विकासखंड हवालबाग के गोविंदपुर, गेवापानी, दौलाघट में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान चाय, बेसन और मसाले के तीन नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया कि एक्सपायरी तारीख की खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली है। संवाद
-- -