{"_id":"62f7e27e0196f178333f094a","slug":"ex-mp-takes-on-bjp-government-almora-news-hld472352952","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। ईडी और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं खतरे में हैं और दबाव में काम कर रही हैं।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए टम्टा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने तिरंगे को भी वसूली का माध्यम बना दिया है। तिरंगे बेचे जा रहे हैं जबकि सरकार गरीबों को मुफ्त तिरंगा दे सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। कहा कि देश में अल्पसंख्यकों का अस्तित्व खतरे में है। टम्टा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिन घरों में तिरंगा नहीं लगेगा उन घरों को चिह्नित करने संबंधी बयान की निंदा करते हुए कहा है कि वह यह बयान एक समुदाय विशेष को चिह्नित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगे को उन्माद का प्रतीक बनाने की साजिश की जा रही है जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। टम्टा ने कहा कि चीन के पॉलिस्टर से झंडे बन रहे हैं और चीन को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा के पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। वहां पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि मौजूद रहे।