फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   EX CM Harish Rawat Stage A Dharna at Mohan

रामनगर-रानीखेत सड़क की बदहाली को लेकर हरीश रावत फिर बैठे धरने पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
EX CM Harish Rawat Stage A Dharna at Mohan
मौलेखाल के मोहान में एनएच की बदहाली के विरोध में धरना देते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर-रानीखेत मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को एक घंटे तक मोहान में धरना दिया। रावत कुछ माह पूर्व भी इसी मुद्दे पर धरना दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सड़क बचाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत धरने और प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग रामनगर-रानीखेत की बदहाली को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को मोहान में सड़क पर करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में रखकर कहा कि विकास का नारा देने वाली भाजपा जुमला पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब है। आरोप लगाया कि सरकार ने अब तक रामनगर, रानीखेत, मोहान, मर्चुला, मानिला, देघाट, बेतालघाट, धुमाकोट, लैंसडौन सहित कई विधानसभा क्षेत्रों के मुख्य मार्ग सुधारे नहीं गए हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदा ने बताया कि कांग्रेस ने अब सड़क बचाओ अभियान शुरू कर दिया है। गड्ढे वाली सड़कों पर कांग्रेस के लोग धरने पर बैठे जाएंगे। गुजरात, हिमाचल प्रदेश में पार्टी नेतृत्व की ओर से दी गई ड्यूटी निभाने के बाद मैं स्वयं धरना देकर सरकार को नींद से जगाऊंगा। वहां पर नारायण सिंह रावत, सोहन सिंह बोरा, घनानंद शर्मा, अमित रावत, महेश शर्मा, पुष्कर दुर्गापाल, देवेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed