फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Even after eight days of the incident, the forest department is empty handed.

Almora News: घटना के आठ दिन बाद भी वन विभाग के हाथ खाली

Tue, 11 Aug 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Even after eight days of the incident, the forest department is empty handed.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। डभरा-सौराल क्षेत्र में बाघ के हमले में नवविवाहिता की मौत की घटना को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन वन विभाग अब तक किसी बाघ या तेंदुए को नहीं पकड़ सका है। ग्रामीण गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाघ और तेंदुए दिखने का दावा कर रहे हैं। सोमवार को बेलम तोक में दिनदहाड़े गांव के रास्ते पर बाघ के दिखने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग ने डभरा-सौराल, तड़म ग्रामसभा और काठ की नाव क्षेत्र में अभियान तेज किया है। विभाग के अनुसार बाघ को पकड़ने के लिए छह पिंजरे, 31 कैमरा ट्रैप, दो लाइव कैमरे और दो ड्रोन लगाए गए हैं। टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। रेस्क्यू के लिए छह एनाइडर, सात फाक्स लाइट, राइफल और गांधी बंदूक समेत अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कॉर्बेट की विशेषज्ञ और डॉक्टरों की टीम भी सहयोग कर रही है। हालांकि वन विभाग के कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां अब तक कैद नहीं हो सकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार वन्यजीव गांव में धमक रहे हैं। आसपास के गधेरों और रास्तों पर बाघ घूम रहा है, लेकिन विभाग की टीम के हाथ अब तक खाली हैं। बाघ को पकड़ा नहीं गया तो खतरा बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

कोट
मोहान वन क्षेत्र के ग्राम सभा डबरा सौराल, तड़म, काठ की नाव क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए टीमें निगरानी कर रही हैं। लगातार क्षेत्र में कैंप, गश्त चल रहा है। उपकरणों के मदद से भी वन्यजीव को ट्रैप करने और पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काकुल पुंडीर, एसडीओ, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed