फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Evaluation of answer sheets completed, now results are awaited

Almora News: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, अब परिणाम का इंतजार

Wed, 10 Apr 2024 09:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Apr 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets completed, now results are awaited
अल्मोड़ा। जिले में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। जिले के तीन केंद्रों में 1,00,473 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ही अभिभावकों को परीक्षाफल का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


जिले में 27 मार्च से बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ, जो नौ अप्रैल को पूरा होना था। जीजीआईसी अल्मोड़ा में निर्धारित अवधि में मूल्यांकन पूरा हुआ लेकिन रानीखेत और चौखुटिया केंद्रों में ऐसा नहीं हो सका। बुधवार को इन केंद्रों में भी मूल्यांकन कार्य को अंजाम तक पहुंचाया गया। अल्मोड़ा के जीआईसी में बने केंद्र में 51,746, रानीखेत में 34,994 और जीजीआईसी चौखुटिया में 13,733 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उप नियंत्रक हरपाल सिंह ने बताया कि मूल्यांकन पूरा हो गया है। उत्तर पुस्तिकाएं जल्द बोर्ड कार्यालय भेजी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन


अंतिम दिन 136 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत परिसर और इनके अधीन 36 महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म नहीं भरा। अंतिम मौका देने के बाद 187 में से सिर्फ 136 विद्यार्थी ही परीक्षा फार्म भरने के लिए आगे आए। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज बिष्ट ने कहा कि परीक्षा फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी। ऐसे में फार्म न भरने वाले विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed