{"_id":"6980e5eeba5823e7440803ec","slug":"engineers-are-vocal-for-the-restoration-of-old-pension-they-protested-and-raised-slogans-almora-news-c-232-1-shld1002-139369-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए इंजीनियर मुखर, प्रदर्शन कर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए इंजीनियर मुखर, प्रदर्शन कर लगाए नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली समेत 27 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियरों ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने शक्ति सदन में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड पेयजल निगम और उत्तराखंड जल संस्थान का राजकीयकरण, एकीकरण किया जाए। विभिन्न अभियंत्रण विभागों में डिप्लोमा इंजीनियरों के पदोन्नति के अवसर कम होने के कारण सहायक अभियंता से उच्चतर पदों पर पदोन्नति के लिए अन्य पर्वतीय छोटे राज्यों के समान, समानांतर गैलरी का सृजन किया जाए। डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियंताओं के पदोन्नति के ठहराव को देखते हुए प्रोन्नति की सीमा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष सूरज रावत और संचालन शाखा सचिव हितांशी नैनवाल ने किया। वहां मंडल सचिव दीपक सिंह मटियाली, जिलाध्यक्ष एस मेहरा, सचिव ललित मोहन बिष्ट, हिमांशु जोशी, रिनी पांडेय, जीवेश वर्मा, मनीष कुमार, प्रफुल्ल कुमार जोशी, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन