{"_id":"26957d33883804522cbe815d234daa5b","slug":"encroachment-could-be-dangerous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हो सकता है खतरनाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हो सकता है खतरनाक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Thu, 21 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार और धारानौला इलाके में कई स्थानों में इन दिनों फिर से अतिक्रमण बढ़ गया है। हालत यह है कि अगर गर्मी के मौसम में आग की घटना हो जाए तो अग्निशमन वाहन का बाजार से गुजरना मुश्किल हो जाएगा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अतिक्रमण पर सख्ती बरतते हुए कई दुकानदारों का चालान काटा।
विज्ञापन
मालूम हो कि कुछ माह पहले पालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद मुख्य बाजार की सभी सड़कें साफ हो गई थीं। अभियान चलाने के बाद पालिका ने फुटपाथ पर फड़ लगाने वालों से तहबाजारी वसूलनी भी बंद कर दी है। इसके बाद से अधिकांश पक्की दुकान वाले व्यवसायियों ने दुकान के आगे तक सामान रखना कम कर दिया है, लेकिन फुटपाथ पर फल विक्रेताओं ने सामान लगाना शुरू कर दिया, जिससे कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई है। अगर कहीं आग की घटना हो जाए तो बाजार से अग्निशमन वाहन का निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
इसे देखते हुए पुलिस ने सड़क घेरकर बैठे आधा दर्जन लोगों का चालान 500 और 250 रुपए जुर्माना वसूला। कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि सड़क में सामान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि आग लगने की घटना होने पर अग्निशमन वाहन का बाजार में घुसना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद भी इसके लिए जागरूक रहना चाहिए। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुछ इलाके हैं आग की दृष्टि से संवेदनशील
आग की दृष्टि से नगर में कई इलाके ज्यादा ही संवेदनशील माने जाते हैं। लोगों का कहना है कि नगर में कुछ स्थानों पर छोटे गैस सिलेंडर भरकर बेचने का अवैध कारोबार भी चल रहा है। यदि इन पर रोक नहीं लगी तो गर्मियों के मौसम में कोई घटना हो जाने पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने नगर के बीच इस तरह के कारोबार पर भी रोक लगाने की मांग की है। इसके अलावा कई गलियां इतनी तंग हैं कि वहां अग्निशमन वाहन तो दूर लोगों का पैदल निकलना मुश्किल होता है। आग बुझाने के लिए बनी हाईड्रेंट लाइन भी मुख्य बाजार में ही है। तंग गलियों में हाईड्रेंट लाइन भी नहीं बनी है।
अस्पताल प्रशासन भी उदासीन
जिला और महिला अस्पताल के गेटों के आसपास भी अतिक्रमण बढ़ गया है। अस्पताल आने जाने के रास्तों पर भी सामान रखकर बेचा जाता है लेकिन अस्पताल प्रशासन भी सोया है। अधिकारी सिर्फ पत्र व्यवहार करके औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। जिससे इन जगहों पर अब नियमित रूप से सामान रखा रहता है।