{"_id":"5e6f78568ebc3ea80051abdc","slug":"employees-strike-in-ranikhet-wearing-masks-ranikhet-news-hld377384062","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में मास्क पहनकर की कर्मचारियों ने हडताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में मास्क पहनकर की कर्मचारियों ने हडताल
विज्ञापन
रानीखेत तहसील में मास्क पहनकर प्रदर्शन करते हड़ताली कर्मचारी।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस को लेकर चारों ओर जागरूकता कार्यक्रम चल रहे हैं। इधर, लंबे समय से पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने भी इस वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
रानीखेत तहसील में कर्मचारियों ने मुंह पर मास्क पहनकर धरना प्रदर्शन किया। राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केके पांडेय ने कोरोना के लक्षण बताए और स्वच्छता का विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर अब सभाओं और सम्मेलनों पर रोक लगा दी है, जबकि बसों, रेलों आदि के संचालन पर रोक नहीं लगाई है। साफ है कि सरकार वायरस के माध्यम से हड़ताल को कुचलने का षड्यंत्र रच रही है, इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ, राजस्व कर्मचारी एसोसिएशन, वन रेंज कार्यालय सहित सभी विभागों के लोग भी हड़ताल पर डटे रहे। जिले से एसोसिएशन के संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक, महासचिव मुकुल सती, हरीश सुयाल, अध्यक्ष पूरन अधिकारी, राम सिंह कार्की, रमेश बोरा, एसएस जलाल, सीएम पंत, दीप तिवारी, रवि तिवारी, प्रियंका जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश फुलोरिया, प्रदीप बिजल्वाण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मास्क और सैनेटाइजर भी वितरित किए गए।