फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees performed procession

कर्मचारियों ने जोरदार जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Employees performed procession
पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ अल्मोड़ा में जुलूस निकालते हड़ताली कर्मचारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सरकारी विभागों के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल जारी है। बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों ने गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की। शाम को कर्मचारियों नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारी बुधवार को गोलू देवता मंदिर चितई में जागर लगाने के पश्चात भभूति लाए थे। भभूति का पैकेट बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। गांधी पार्क से शुरू हुआ कर्मचारियों का जुलूस मालरोड से होते हुए मुख्य बाजार होते हुए निकला। इससे पहले गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन

आंदोलन में जल संस्थान, जल निगम, विद्युत विभाग के कार्मिक भी शामिल हो गए हैं। जुलूस और सभा में यूनियन के अध्यक्ष बीएस चिलवाल, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, दिगंबर फुलोरिया, मनोज लोहनी, रमेश चंद्र पांडे, लता तिवारी, रेखा तिवारी, लीला बोरा, अर्जुन कनवाल समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इधर हवालबाग विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने भी कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन जताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed