फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Employees and teachers raised demand for restoration of old pension

कर्मचारियों और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Employees and teachers raised demand for restoration of old pension
अल्मोड़ा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आंदोलन अल्मोड़ा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आंदोलन अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी ने एक अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। इसको लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि पुरानी पेंशन में कर्मचारी जीपीएफ कटवाते हैं और उस अंश पर ब्याज प्रक्रिया भी है। सेवाकाल में अपनी सहूलियत के अनुसार बच्चों की शिक्षा, विवाह, चिकित्सा आदि पारिवारिक दायित्वों के लिए पैसा भी निकाल सकते हैं। पुरानी पेंशन से सरकार के राजकोष में धन रहता है और सरकार को आय भी होती है। सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन मिलने पर परिवार के सदस्य भी लाभान्वित होते हैं लेकिन अब जो नई पेंशन योजना सरकार ने लागू की है, वह शेयर मार्केट पर आधारित है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार को भी नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों को आठ सौ से एक हजार रुपये पेंशन मिल रही है और वह सेवानिवृत्ति के बाद इतनी कम पेंशन में परिवार का भरण पोषण करने में अक्षम हैं। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह भंडारी, भूपाल चिलवाल, दीपक तिवारी, धीरेंद्र कुमार पाठक, बलबीर भाकुनी, मनोज बिष्ट, पुष्कर भैसोड़ा, डीके जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed