{"_id":"5fa445718ebc3e9be1056bd7","slug":"electricity-supply-stalled-for-six-hours-due-to-the-improvement-of-lines-almora-news-hld4031248137","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारानौला, चितई और शीतलाखेत फीडर में हुआ बिजली लाइनों का सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारानौला, चितई और शीतलाखेत फीडर में हुआ बिजली लाइनों का सुधारीकरण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऊर्जा निगम की ओर बिजली की लाइनों के सुधारीकरण और लाइनों को छू रहे पेड़ों, टहनियों के कटान का कार्य जारी है। बृहस्पतिवार को विभाग ने धारानौला, चितई और शीतलाखेत फीडर में सुधारीकरण का कार्य किया। इसके चलते इन इलाकों में छह घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
दीपावली त्योहार को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों का सुधारीकरण और लाइनों के समीप के पेड़ों की लापिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को सुधारीकरण कार्य के लिए विभाग ने इन फीडरों में सुबह साढे़ दस बजे शटडाउन लिया। विभागीय कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली लाइनों का सुधारीकरण का कार्य किया। इसके अलावा जगह-जगह बिजली लाइनों को छू रहे पेड़ों और टहनियों को काटा। सुधारीकरण कार्य पूरा होने के बाद इन इलाकों में शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति सुचारु हुई। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि लाइनों का सुधारीकरण कार्य 13 नवंबर तक चलेगा।
..
शनिवार को जिले में दिनभर ठप रहेगी बिजली की आपूर्ति
अल्मोड़ा। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड (पिटकुल) की ओर से अल्मोड़ा के पांडेखोला में स्थित 133 केवीए बिजली घर और रानीखेत के नैनी में स्थित बिजलीघर में सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। इसके चलते सात नवंबर शनिवार को अल्मोड़ा जिले में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
इंसेट
ईई पांगती नैनीताल स्थानांतरित
अल्मोड़ा। विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता दीन दयाल सिंह पांगती का तबादला हल्द्वानी (ग्रामीण) में हो गया है। उनके स्थान पर फिलहाल कोई प्रतिस्थानी नहीं आया है। विद्युत वितरण खंड के ईई का अतिरिक्त कार्यभार विद्युत परीक्षण खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा को सौंपा गया है।