फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity failure in 54 villages of Bhainsiyachhana for 21 hours

Almora News: भैंसियाछाना के 54 गांवों में 21 घंटे गुल रही बिजली गुल

Wed, 10 Apr 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure in 54 villages of Bhainsiyachhana for 21 hours
 भैंसियाछाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को ठीक करते यूपीसीएल कर्मी। संवाद
अल्मोड़ा/धौलछीना। मौसम की बेरुखी ने भैंसियाछाना विकासखंड के 54 गांवों के लोगों को रुलाया। अंधड़ से पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूट गई और इन गांवों में बत्ती गुल हो गई। क्षेत्र की 40 हजार से अधिक की आबादी को इससे परेशानी झेलनी पड़ी। दूसरे दिन बुधवार को 21 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



भैंसियाछाना के बाड़ेछीना, पेटशाल, धौलछीना, पल्यू, कसाण, जमराड़ी, मंगलता, कनारीछीना, शेराघाट सहित आसपास के 54 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली 11 केवीए लाइन में बीते मंगलवार शाम चतुर्भुज गांव के पास चीड़ का बड़ा पेड़ गिरने से टूट गई। ऐसे में तोली सब स्टेशन से जुड़े इन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और यहां ब्लैक आउट हो गया। क्षेत्र की 40 हजार की आबादी देर रात तक बिजली का इंतजार करती रही, लेकिन लोगों को मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना के बाद यूपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करते हुए पूरी रात बगैर बिजली के गुजारनी पड़ी। वहीं, क्षेत्र के अस्पतालों में भी बिजली गुल रहने से मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी परेशान रहे। अस्पतालों की लैब में मशीनरी ठप रहने से जांच भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग
धौलछीना। क्षेत्र के शेराघाट, मंगलता, नाली सहित अन्य घाटी वाले क्षेतों में तापमान बढ़ने के साथ ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई है और लोगों को पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से पंखे, फ्रिज शोपीस बने रहे, इससे लोगों को गर्मी सहने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके।
कोट
बिजली लाइन में पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप रही। लाइन ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। रात में लाइन ठीक नहीं हो सकी।
- ललित मोहन डालाकोटी, जेई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed