फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Electricity failure, 60 thousand population troubled

Almora News: बिजली गुल, 60 हजार की आबादी परेशान

Sat, 16 Sep 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure, 60 thousand population troubled
जागेश्वर के पास लाइन में पेड़ गिरने से ठप रही भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में बिजली आपूर
अल्मोड़ा। भारी बारिश के बाद पेड़ गिरने से भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंड को बिजली आपूर्ति करने वाली हाईटेंशन लाइन टूट गई, इससे यहां के 150 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। ऐसे में क्षेत्र की 60 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में बीते बृहस्पतिवार हुई भारी बारिश के बीच भैंसियाछाना और धौलादेवी विकासखंड को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवीए लाइन पर जगह-जगह पेड़ गिरने से तोली फीडर ठप हो गया। इससे दोनों विकासखंड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी। लोगों को मोमबत्ती के सहारे रात काटनी पड़ी। बारिश के बीच यूपीसीएल के लिए 33 केवीए लाइन ठीक करना संभव नहीं हो सका। दूसरे दिन शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची और लाइन ठीक करने में जुटी रही। 24 घंटे से अधिक समय बाद देर शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई कन्हैया जी मिश्रा का कहना है कि बारिश और अंधड़ से पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शुक्रवार को लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल बने शोपीस
अल्मोड़ा। बिजली गुल होने से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो सके। ऐसे में क्षेत्र में आठ हजार से अधिक मोबाइल शोपीस बने रहे और लोग अपनों से बात करने के लिए तरस गए। शुक्रवार को देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने से मोबाइल चार्ज हुए और इनमें घंटी बजनी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed