{"_id":"59aacd124f1c1b60738b4e90","slug":"electric-wires-are-wrapped-in-vines","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों में लिपटी हैं बेलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों में लिपटी हैं बेलें
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के डांग में बिजली के तारों में लिपटी बेलें व टहनियां।
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत विभाग आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद कोई सबक नहीं सीख रहा है। ग्राम पंचायत डांग में पेड़ों की टहनियों में उलझे तारों और लटके खंभों को देखकर तो यही कहा जा सकता है। हालत यह है कि बारिश के कारण तार और खंभों वाले स्थान पर जमीन में भी करंट आ रहा है, लेकिन लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद बेपरवाह बने हुए हैं। हाल में सल्ट ब्लॉक में हुए हादसे से भी वे कुछ नहीं सीख पाए हैं। ग्राम पंचायत डांग में बिजली के खंभे और तारों की स्थिति को देखकर तो यही प्रतीत हो रहा है। गांव में बिजली के तारों में कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां और बेलें इस कदर लिपटी पड़ी हैं कि बिजली के तार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी तरह कुछ स्थानों पर खंभे लटके पड़े हैं। जिससे हर समय बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान भगवती देवी, मोहन सिंह, अंबादत्त, पुष्कर सिंह आदि का कहना है कि बिजली विभाग के मासी कार्यालय में लगातार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कि बारिश के चलते कई स्थानों पर जमीन में भी करंट आ रहा है। जिसके चलते वे अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन