{"_id":"5bef069cbdec2269651f3833","slug":"elections-to-be-fair-transparent-and-peaceful-dr-patil","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक कराएं चुनाव : डा. पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक कराएं चुनाव : डा. पाटिल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में बनाए जा रहे बूथ का निरीक्षण करती पर्यवेक्षक डा. तेजस्विनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के लिए आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल अल्मोड़ा पहुंच चुकी हैं। उन्होंने चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि निकाय चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारी जिम्मेदारी का निर्वहन तत्परता से करें। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशोें का मतदान और मतगणना के दौरान पालन किया जाए। कार्मिक बिना किसी दबाव और निष्पक्षता के कार्य करें।
पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण के अनुसार ही कार्मिक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निकायों की स्थिति, पोलिंग बूथों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि मतपेटियों को रखने को बनाए गए स्टांग रूम में सुरक्षा सहित प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। आदर्श आचार संहिता का पालन करने के साथ ही राजनीतिक दलों और अन्य मतदाताओं को विश्वास में लेकर कार्य करें। किसी भी दबाव में आकर कार्य न किया जाए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों से भी विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के समय निर्धारित प्रारूप में सूचनाओं को संकलित कर यथा समय आयोग को प्रेषित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि चुनाव सपन्न कराने में 270 कर्मचारी लगाए गए हैं। 215 कर्मचारी ड्यूटी और 65 रिजर्व में रहेंगे। चार जोनल और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित मतगणना के लिए 150 कर्मचारी लगाए गए हैं। बैठक में एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ मयूर दीक्षित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया, निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिलोक सिंह, डीएसपी कमल राम आर्य आदि उपस्थित थे। इधर बाद में पर्यवेक्षक ने नगरपालिका सहित अन्य बूथों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।