फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Elderly woman dies of diarrhea, two daughters-in-law in hospital

Almora News: डायरिया से बुजुर्ग महिला की मौत, दो बहुएं अस्पताल में

Wed, 19 Jun 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies of diarrhea, two daughters-in-law in hospital
सीएमओ डॉ. आरसी पंत को ज्ञापन देते बख गांव के ग्रामीण। संवाद
अल्मोड़ा। बख गांव में डायरिया से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि मृतका की बहू और पोते की पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बीते कुछ दिनों से गांव में डायरिया फैला हुआ था और स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के उपचार में जुटी थी। इस बीच एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ नगर के नजदीक बख गांव के लोग कुछ दिनों से डायरिया की चपेट थे। बीते दिनों दो बच्चों सहित 18 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। मामले की गंभीरता को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का उपचार किया। मंगलवार को अचानक डायरिया से पीड़ित गांव की 95 वर्षीय मोहनी देवी की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक वृद्धा एक दिन पूर्व डायरिया की चपेट में आई थी, जिनका घर पर ही उपचार चल रहा था। इसी बीच उनकी मौत हो गई। वहीं मृतका की 52 वर्षीय बहू विमला देवी, पोते की पत्नी 32 वर्षीय पिंकी देवी भी डायरिया से ग्रसित हैं इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विमला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है। प्रधान देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि महिला की मौत से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। कई लोग अब भी डायरिया की चपेट में हैं जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन



बख में एक सप्ताह तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर, होगी पानी की जांच

अल्मोड़ा। मंगलवार को बख गांव के प्रधान देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सीएमओ डॉ. आरसी पंत को ज्ञापन देकर डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दूषित पानी इसका कारण हो सकता है। सिकुड़ा बैंड से बनी पेयजल योजना से गांव को जलापूर्ति होती है। कहा गर्मी के साथ इसका पानी दूषित हो गया है, इससे ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. पंत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट को संबंधित पेयजल योजना के पानी की जांच कर डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने चिकित्सकों की टीम को एक सप्ताह तक बख गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बख गांव में कई ग्रामीण डायरिया की चपेट में आए हैं, इनका उपचार किया जा रहा है। गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। बुजुर्ग महिला भी डायरिया से ग्रसित थी, जिनका उपचार चल रहा था। हो सकता है कि उम्र अधिक होने से उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया हो।

- डॉ. रंजन तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, हवालबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed