फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Education_ Students go to college.

Almora News: एसएसजे परिसर में 226 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया

Wed, 19 Jul 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 19 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Education_ Students go to college.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार तक परिसर में कुल 226 विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया। एसएसजे परिसर में कला वर्ग में प्रथम सेमेस्टर में 130, गणित में 56, जीवविज्ञान में 25 और वाणिज्य संकाय में आठ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके साथ ही बीबीए के प्रथम सेमेस्टर में अब तक केवल सात विद्यार्थी ही प्रवेश के लिए पहुंचे हैं। विवि की ओर से जारी प्रथम सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसके बाद कक्षाओं में सीट रिक्त रहने पर विवि दूसरी सूची जारी करेगा। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़कें बंद होने से विद्यार्थियों को यहां पहुंचने में समस्या आ रही है। मौसम का साथ मिलने और सड़कें खुलने के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed