फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Eco Park will be reopened from November 1

एक नवंबर से फिर खोला जाएगा ईको पार्क

Sat, 28 Oct 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Eco Park will be reopened from November 1
ईको पार्क का निरीक्षण करते प्रमुख वन संरक्षक। - फोटो : अमर उजाला

 प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव दिग्विजय सिंह खाती सहित वन विभाग के आला अधिकारियों ने यहां सौनी में ईको टूरिज्म योजना के तहत निर्मित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए ईको पार्क को एक नवंबर से पुन: खोलने के निर्देश दिए। मालूम हो कि इस योजना के तहत वन विभाग ने यहां नौ ईको हटों का निर्माण किया है, देखरेख के लिए पांच ग्रामीण युवकों को रोजगार भी दिया हुआ है। अधिकारियों ने स्थानीय उत्पादों को इस योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


यहां भ्रमण को आए प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव दिग्विजय सिंह खाती, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सौनी में नवनिर्मित ईको पार्क और ईको हटों का निरीक्षण किया। ईको टूरिज्म योजना के तहत ग्रामीणों को भी रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया है। यहां नौ ईको हटों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा जंगल सफारी, जंगल रूट, तैराकी के लिए तालाब भी विकसित किए गए हैं। अधिकारियों ने वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे से पर्यटकों के रुचि की जानकारी हासिल की, शिकायतों और सुझावों के बारे में भी पूछा। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि  इसी साल 16 जून से 18 अगस्त तक यह पर्यटकों के लिए खुला था। इस बीच 60 से अधिक पर्यटक पहुंचे। ईको हटों की देखरेख के लिए पांच ग्रामीण युवकों को रखा गया है। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटक इसमें खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अधिकारियों ने एक नवंबर से इसे फिर से खोलने के भी निर्देश दिए। आश्वासन दिया कि भविष्य में यहां स्थानीय उत्पादों के लिए शोरूम भी स्थापित किया जाएगा। अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस योजना से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीओ चंदन गिरि गोस्वामी, रूप सिंह, जगदीश सिंह सहित तमाम वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed