फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dwarahat winner and Tadikhet block runner-up in volleyball

Almora News: वालीबॉल में द्वाराहाट विजेता और ताड़ीखेत ब्लॉक उपविजेता

Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dwarahat winner and Tadikhet block runner-up in volleyball
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जनपद स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग वालीबॉल प्रतियोगिता में द्वाराहाट विजेता और ताड़ीखेत ब्लॉक उपविजेता बना।
विज्ञापन

ताड़ीखेत टीम प्रभारी अजय चंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के नौ विकासखंडों की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में ताड़ीखेत ब्लॉक की टीम को द्वाराहाट ने फाइनल में हराया। ताड़ीखेत ब्लॉक के चार प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो नवंबर माह में चंपावत में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में हिमांशु आर्य, यशपाल कुमार, पवन राणा और अभिनव तिवारी शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह, ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, हेमंत अग्रवाल, गीता शर्मा, मनमोहन सिंह देव, सादाब अहमद, चंदन सिंह मेहरा, राहुल त्यागी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed