{"_id":"59f373e74f1c1bf4688b7c16","slug":"dwarahat-beats-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में द्वाराहाट ने चंपावत को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में द्वाराहाट ने चंपावत को हराया
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय स्टेडियम में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट ने चंपावत को 65 रनों से पराजित किया। पहला मैच राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंपावत के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द्वाराहाट की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। धीरज ने 61, अरविंद ने 39 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपावत की टीम निर्धारित ओवरों में 90 रन ही बना सकी। द्वाराहाट ने मैच 65 रन के अंतर से जीत लिया। दूसरा मैच एसआईएमटी गदरपुर और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग के मध्य हुआ। टॉस जीतकर गदरपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बेरीनाग की टीम ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए, जिसमें मनीष कुमार ने 28 रन बनाए। जवाब में एसआईएमटी गदरपुर की पूरी टीम 53 रन पर सिमट गई।
बेरीनाग की ओर से भरत डांगी, राकेश बोरा, अरविंद ने तीन-तीन विकेट झटके। बेरीनाग की टीम ने 60 रन से मैच जीत लिया। अंपायर राजेंद्र सिंह राणा, दुष्यंत कुमार, चंदन सिंह लटवाल, ललित चौहान, लोकेश तिवारी थे। इससे पहले मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. दया पंत, विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस बिष्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, मनोज सनवाल, श्याम भट्ट, विनीत बिष्ट आदि उपस्थित थे।