{"_id":"6a13251cbb070a9f5200b195","slug":"drinking-water-supply-has-been-disrupted-in-songaon-for-11-days-almora-news-c-232-1-alm1019-143854-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोनगांव में 11 दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोनगांव में 11 दिनों से ठप पेयजल आपूर्ति
Sun, 24 May 2026 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सोनगांव में पिछले 11 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों के अनुसार जल निगम की योजना के तहत गांव में 13 मई से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। इससे गांव में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि लोगों को नदी का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पेयजल संकट के कारण गांव में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने तथा स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।