फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Drinking water crisis deepens in different areas of the district

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया

Thu, 30 May 2019 11:23 PM IST
अल्मोड़ा। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 30 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in different areas of the district
हवालबाग विकासखंड के ज्योली में टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। स्टैंड पोस्टों और जल स्रोतों में पानी भरने के लिए लोगों की कतार लग रही है। वहीं जल संस्थान द्वारा जिन क्षेत्रों में टैंकर भेजे जा रहे हैं वहां टैंकर पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


बुधवार सायं विद्युत विभाग के कोसी स्थित बिजली घर में खराबी आ जाने से कोसी नदी में स्थित पेयजल पंपों को बिजली सप्लाई नहीं हो सकी थी और चार घंटे पेयजल पंप बंद रहे थे। जिसका असर बृहस्पतिवार को नगर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। नगर के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी जल संकट बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


हवालबाग विकासखंड के ज्योली, कनेली, बसर समेत कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान द्वारा ज्योली में आज टैंकर भेजा गया। टैंकर से पहुंचते ही पानी भरने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण खाली बर्तन लेकर पहुंच गए। इसके अलावा जल संस्थान ने नाटाडोल, दशौला बडियाल, नाटाडोल इंटर कालेज, नैनी बाराकोट, शैला, शैल, लोधिया, कटारमल, घनेली, काकड़ीघाट में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed