{"_id":"5a9fb7d94f1c1b512f8b5e3b","slug":"drama-stops-in-the-name-of-permanent-capital-bisht","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी के नाम पर नाटकबाजी बंद हो : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी के नाम पर नाटकबाजी बंद हो : बिष्ट
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर गैरसैंण में चलाया जा रहा आंदोलन राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ ही चौखुटिया घाटी में भी फैलता नजर आ रहा है। गैरसैंण में इसी मुद्दे को लेकर 11 मार्च को होने वाली महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में पहुंचे आंदोलनकारियों ने कई स्थानों पर नारेबाजी के साथ नुक्कड़ सभाएं करते हुए लोगों से निर्धारित तिथि को गैरसैंण पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट का कहना है कि स्थायी राजधानी के नाम पर नाटकबाजी बंद होनी चाहिए। अब जनता किसी भी हाल में झांसे में नहीं आएगी। राजधानी की मांग को लेकर शुरू हुई चिंगारी विस्फोटक रूप ले इससे पहले ही घोर निंद्रा में पड़े हुक्मरानों को जागना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई नुक्कड़ सभाओं में लोगों से राजधानी को लेकर बड़े आंदोलन के लिए कमर कसने की भी अपील की गई। इस मौके पर बिष्ट के अलावा कुलदीप नेगी, देवेंद्र बिष्ट, महेश पांडे, नंदन सिंह, त्रिलोक सिंह तथा राकेश नेगी आदि शामिल थे। इससे पहले चौखुटिया पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, किसन संगेला, विपिन गिरी आदि तमाम लोगों ने गैरसैंण से पहुंचे आंदोलनकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन