{"_id":"5b9cefd2867a55019a1f84ab","slug":"dozens-of-cattle-sick-by-spreading-disease-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":" गांवों में खुरपका रोग फैलने से दर्जनों पशु बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में खुरपका रोग फैलने से दर्जनों पशु बीमार
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्ट ब्लॉक के मानिला क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं में खुरपका रोग फैल गया है। दर्जनों पशु इस रोग के चपेट में आकर बीमार हैं। यदि जल्द पशुओं को उपचार नहीं मिला तो अन्य गांवों के पशुओं में भी संक्रमण फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक गांव में पशु चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
मानिला क्षेत्र के सदर बाजार, सकणना, टिटोली, इड़ाकोट,चौना, खाल्य, रतखाल, कुणीधार, बिछखोली, नैल, बेसरबगड़ आदि गांवों में पिछले दस दिनों से पशुओं में खुरपका रोग फैला है। खुरपका रोग फैलने से इन गांवों में गाय, भैंस, बछड़े समेत दर्जनों पशु बीमार हैं। लावारिस पशु भी खुरपका रोग के चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण खुरपका रोग पालतू पशुओं में भी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग को कई बार जानकारी दी गई लेकिन अब तक पशु चिकित्सकों की टीम गांव में नहीं पहुंची है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेेंद्र रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह रावत ने प्रभावित गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन