फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dowry husband, mother, father, three years imprisonment

दहेज हत्या में पति, सास, ससुर को तीन साल की कैद

Tue, 16 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

 विशेष सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र शर्मा ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी को तीन साल का कठोर करावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटनाक्रम के मुताबिक रेखा का विवाह 30 अप्रैल 2013 को जयपाल सिंह ग्राम पाखुड़ा, तहसील और जिला अल्मोड़ा के साथ हुआ।

विज्ञापन


 शादी के छह माह बाद ही रेखा ने मायके आकर बताया कि उसका पति जयपाल, ससुर दीवान सिंह और सास हीरा देवी आदि दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। नौ मार्च 2015 को रेखा ने फोन से अपनी माता को सूचना देकर जान का खतरा होने की आशंका जताई।
विज्ञापन


जब रेखा के पिता ससुराल पहुंचे तो उसके पति जयपाल सिंह ने बताया कि रेखा ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। रेखा के परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक रेखा दम तोड़ चुकी थी। उसके बाद रेखा के पिता पूरन सिंह मेहता ने पाखुड़ा क्षेत्र के पटवारी के वहां मृतका के पति जयपाल, ससुर दीवान सिंह और सास हीरा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता गिरीश चंद्र फुलारा ने अदालत में नौ गवाह परीक्षित करवाए।  विशेष सत्र न्यायाधीश  ज्ञानेंद्र शर्मा ने मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को धारा 498ए के अंतर्गत तीन साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।


अर्थदंड अदा नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। आरोपियों द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को सुनाई गई सजा में समायोजित किया जाएगा। अदालत ने आरोपियों को अन्य धाराओं में दोषमुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed