फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   dowry case filed in newly married girl's death

नवविवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज 

Fri, 15 Sep 2017 11:13 PM IST
रानीखेत (अल्मोड़ा)। , अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। , अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
निकटवर्ती टाना गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका की मां ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। बता दें कि बीती 13 सितंबर की शाम टाना गांव निवासी गीता मेहरा (22) पत्नी भरत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि गीता दोपहर रानीखेत बाजार आई थी। शाम को घर जाते ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसे रानीखेत राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। अलबत्ता बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। मृतका का पति रानीखेत में सेना में कार्यरत है। उसका नौ माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग यहां पहुंचे। गीता की मां शांति देवी पत्नी कुंदन सिंह का कहना था कि 13 सितंबर की शाम उन्हें मृतका के जेठ ने फोन पर गीता की तबियत खराब होने की सूचना दी थी। जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्हें उनकी बेटी मृत मिली। मृतका का विवाह दो साल पूर्व ही हुआ था। उनका कहना था कि ससुराली शादी के बाद से ही गीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीता कई बार फोन पर इस बारे में बता भी चुकी थी। उन्होंने पति भरत सिंह, सास हीरा देवी, जेठ नारायण सिंह, जिठानी जानकी देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उप राजस्व निरीक्षक जगदीश देवड़ी ने बताया कि धारा 304बी, 498 ए और 3/4 दहेज अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed