फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Double engine government stall development work: Tewari

डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य ठप: तिवारी

Sun, 14 Oct 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 14 Oct 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Double engine government stall development work: Tewari
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते पूर्व विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे। - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग की चितई में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद राज्य का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से ब्लाक इकाई का विस्तार भी किया गया। 
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की उपेक्षा कर रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यकारिणी के विस्तार में हरीश लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जीवन मेहरा, राम लाल उपाध्यक्ष, खीम सिंह बिष्ट, नरेंद्र कुमार महामंत्री, रवींद्र मुस्यूनी, पूरन सिंह बिष्ट, आनंद राम  सचिव, राजेश कुमार, खगेश सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट संगठन मंत्री, देव सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, गोपाल गुरुरानी प्रवक्ता, हरेंद्र सिंह रावत आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए।  
विज्ञापन


इसके अलावा हवालबाग ब्लॉक से देवेंद्र बिष्ट को जिला इकाई के लिए महामंत्री, हीरा सिंह बिष्ट, भूपाल राम, चंदन रौतेला को सचिव बनाया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा ने सभी का आभार जताया। बैठक में पीसीसी सदस्य भूपेंद्र भोज, जिला पंचायत सदस्य विशन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, संजय दुर्गापाल, ललित पंत, नारायण रौतेला, दिनेश पिलख्वाल, अमरनाथ रावत, हिमांशु पेटशाली आदि ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed