{"_id":"64456db4a5cd4008a1001707","slug":"doctors-will-benefit-mountain-patients-ranikhet-news-c-8-1-120561-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पहाड़ के रोगियों को लाभ पहुंचाएंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पहाड़ के रोगियों को लाभ पहुंचाएंगे चिकित्सक
Sun, 23 Apr 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोल्फ मैदान में प्रकृति का आनंद उठाते पुनर्मिलन को पहुंचे चिकित्सक। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज कानपुर के 1996 बैच के चिकित्सकों के पुनर्मिलन समारोह का समापन हो गया है। उत्तराखंड सहित बाहरी राज्यों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तय किया कि भविष्य में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को सुविधाएं दी जाएंगी। आपसी सहयोग से भविष्य में चैरिटी अस्पताल खोलने पर भी विचार किया गया।
रानीखेत राजकीय अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. दीप प्रकाश पार्की और उनकी पत्नी डाॅ. संतोष पार्की ने बैच मेट चिकित्सकों की मेजबानी की। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 27 साल बाद मिले चिकित्सक एक दूसरे से मिलकर खुश नजर आए। पुनर्मिलन कार्यक्रम में पहाड़ के स्वास्थ्य सेवाओं पर गहन मंत्रणा की गई। चिकित्सकों ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा पहाड़ की स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हैं। यहां समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की जरूरत है। चैरिटी अस्पताल खुलने से स्थानीय रोगियों को लाभ मिलेगा। यहां डॉ. पारूल कटियार, डॉ. दया कृष्ण टम्टा, डॉ. पंकज सोनी, डॉ. असद अब्बास, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिनेश वार्ष्णेय, अनुराग व्यास, डॉ. संजय पांडे, डॉ. शुभ्रा गुप्ता शर्मा, डॉ. यदुराज भट्ट, डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. महेंद्र गुप्ता, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. गौरव कांडपाल, डॉ. प्रेम शंकर, कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मोना दुबे, डॉ. मंजरी जोशी आदि थे।