फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Doctor accused of physical abuse of women

डाक्टर पर महिला के शारीरिक शोषण का आरोप

Thu, 05 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 05 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Doctor accused of physical abuse of women
थाने के बाहर खड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

 निकटवर्ती भैसड़गांव में स्थित राजकीय अस्पताल में तैनात संविदा डाक्टर पर रतुराठ गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। गांव के अनेक लोगों को साथ लेकर यह व्यक्ति गुरुवार को डाक्टर के क्लीनिक में धमक गया और डाक्टर को वहां से खींचकर थाने ले आया। थाने में देर शाम तक थाने में हंगामा चलता रहा। वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इधर पुलिस का कहना है कि संबंधित महिला के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक सुरेश पाठक भैसड़गांव में राजकीय अस्पताल में तैनात है। साथ ही वह सोमेश्वर बाजार में भी अपना क्लीनिक चलाता है। गुरुवार शाम रतुराठ गांव के ग्रामीणों का हुजूम उसके क्लीनिक में पहुंच गया और ग्रामीण उसे खींचकर थाने ले गए। रतुराठ गांव निवासी एक व्यक्ति ने डाक्टर पर अपनी पत्नी का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। उसने डाक्टर के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर भी दी है। जिसमें पत्नी के शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण का कहना है कि कुछ माह पहले वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए डाक्टर के क्लीनिक में ले गया था। उसके बाद वह अपनी प्राइवेट नौकरी में दिल्ली चला गया। लौटने पर उसे डाक्टर की हरकतों का पता लगा। 
विज्ञापन


उसका कहना था कि डाक्टर लगातार पत्नी के साथ फोन पर बातें करता है जो उसने रिकार्ड भी की हैं। इसे लेकर पति-पत्नी में भी विवाद खड़ा हो गया है और इन दिनों पत्नी मायके में है। गांव से पहुंचे लोगों ने डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर थाने में शाम तक हंगामा चलता रहा।  इधर थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को संबंधित महिला के बयान दर्ज करने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को महिला को भी थाने बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed