फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Panchayat will soon give new look to British decrepit Lal Pul

ब्रिटिशकालीन जर्जर लाल पुल को जिला पंचायत देगी शीघ्र नया रुप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will soon give new look to British decrepit Lal Pul
27grd02p लालपुल गरुड़ का निरीक्षण करते अपर मुख्य अदिकारी और जिला पंचायत सदस्य लोहुमी - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत अंग्रेजी शासनकाल में बने लाल पुल का शीघ्र जीर्णोद्धार करेगी। नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण बर्थवाल ने लाल पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी ने कहा कि इस पुल के जीर्णोद्धार करने की ओर जिला पंचायत की ओर से आज तक कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि यह पुल विकास खंड का मुख्य पैदल पुल है। जिला पंचायत की पहली बैठक में पुल के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव रखा जाएगा। गरुड़ बाजार और लाल पुल में जिला पंचायत शीघ्र सीसीटीवी लगाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अरुण बर्थवाल ने लोगों से गरुड़ गंगा में कूड़ा न डालने की अपील की है। कहा कि नदी में कूड़ा गिराते कोई पकड़ा गया तो जिला पंचायत उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मौके पर जिला पंचायत के जेई संजय पांडे, व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी, नवीन खोलिया, किशोर खोलिया, भोला तिवारी, बबलू पांडे, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed