फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   District Hospital received excellent service award for Ayushman Yojana

आयुष्मान योजना के लिए जिला अस्पताल को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
District Hospital received excellent service award for Ayushman Yojana
सीएम आवास में जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पीएमएस डॉ. आरसी पंत को प्रशस्ति पत्र देते मुख्यमंत्री त्र? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा को अटल आयुष्मान योजना में बेहतर सेवाएं देने पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री आवास में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयुष्मान योजना में बेहतर कार्य करने पर अस्पताल की सराहना की।
विज्ञापन

सीएम आवास पर शुक्रवार को हुए सम्मान समारोह में अटल आयुष्मान योजना में राज्यभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल अल्मोड़ा को भी सम्मानित किया गया। सीएम ने पीएमएस डॉ. पंत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पीएमएस ने बताया कि 23 सितंबर 2018 से शुरू हुई योजना से जिला अस्पताल में 1050 लाभार्थियों को सेवाएं मिलीं हैं। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को ही सम्मान मिला है। इसमें सर्वाधिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर सीएम ने जिला अस्पताल की सराहना की। पीएमएस ने भविष्य में भी इसी तरह सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed