{"_id":"6857cefd77a1fe3e114c3ef9102df33b","slug":"district-girls-handball-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विद्यालयी बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में हवालबाग ब्लॉक की टीम भैसियाछाना को हराकर विजेता बनीं। भैंसियाछाना की टीम उप विजेता रही। दोनों टीमों के चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
जीआईसी डीनापानी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में हवालबाग और भैसियाछाना की टीमों के बीच खिताबी भिड़त हुई। हवालबाग ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को हरा दिया। विजेता और उप विजेता टीमों के चयनित खिलाड़ी नौै सितंबर तक देहरादून में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि दर्शन सिंह भोज, विशिष्ट अतिथि एमडी चौबे, दिनेश पिलख्वाल, पुष्पा बोरा, संगीता बिष्ट, नवीन वर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। संचालन पंकज टम्टा और गिरीश जोशी ने किया। इस मौके पर दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल, गणेश शाही, संतोष मेहता, सुरेश वर्मा, भुवन चिलवाल, सुनील बिष्ट, नवीन पुजारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन